परिचय
BSNL 4G सेवा जल्द ही शुरू होने वाली है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) तमिलनाडु में 4G सेवाओं को जून 2024 तक शुरू करने की योजना बना रही है। नई रिपोर्ट में बहुत कुछ खुलासा हुआ है।
|
| BSNL का 4G नेटवर्क इस महीने में लॉन्च होने वाला है! फ्री मे SIM मिलेगा |
BSNL जल्द ही 4G सेवा देगा। एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के माध्यम से जून 2024 तक तमिलनाडु में 4G सेवाओं को शुरू करने की तैयारी कर रहा है। उपकरणों और सॉफ़्टवेयर की आपूर्ति से घरेलू उपकरणों की आपूर्ति संभव होगी। 4G सेवाओं के रोलआउट करने के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण 18 महीनों के अंदर पूरा होने की उम्मीद है, और सॉफ्टवेयर और उपकरण दिसंबर 2023 तक डिलीवरी किए जा सकते हैं।
सबसे पहले पहुंचेगी तमिलनाडु में बीएसएनएल के 4G सेवा
BSNL 5G सेवाएं जल्द शुरू होंगी
BSNL के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक सॉफ्टवेयर अपग्रेड से बीएसएनएल को अपनी 4G सेवाओं को 5जी में स्वचालित रूप से बदलने की सुविधा मिलेगी। इससे उनका लक्ष्य है कि बेहतर कनेक्टिविटी के साथ 4G सेवा को लॉन्च करने के तुरंत बाद 5G सेवा को कुछ दिन में शुरू कर दिया जाएगा , इसका High speed गति वाली इंटरनेट सेवा देना वाला है
रिपोर्ट के अनुसार, BSNL 4G की शुरुआत के बाद 5जी सेवा देने की योजना बना रहा है। जबकि बीएसएनएल 2जी सेवाओं को जारी रखेगा, उसने तुरंत 3G सेवाओं को बंद करने की घोषणा करने की बात कही है। 2जी सेवाओं, जो वॉयस कॉल के लिए आवश्यक फीचर फोन पर निर्भर हैं, बीएसएनएल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।


